पालमपुर: सूद सभा पालमपुर ने फिर निभाया नेक दायित्व, दिव्यांग को 21 हजार की आर्थिक सहायता दी।

 पालमपुर: सूद सभा पालमपुर ने फिर निभाया नेक दायित्व, दिव्यांग को 21 हजार की आर्थिक सहायता दी।


पालमपुर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सूद सभा पालमपुर ने एक बार फिर मानवता का अनमोल उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन ने भवारना निवासी एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को इलाज हेतु 21 हजार रुपये का चेक भेंट कर सहायता प्रदान की। यह कदम न केवल एक व्यक्ति की पीड़ा कम करने वाला है, बल्कि समाज के कमजोर तबके के प्रति सभा की संवेदनशीलता को दर्शाता है।इस पुण्य अवसर पर सूद सभा के सक्रिय सदस्य हेमंत डडवाल, इंजी. तिलक सूद ,अधिराज सूद, सतेंद्र सूद, मनोज सूद तथा दिनेश बंटा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि यह दिव्यांग व्यक्ति चिकित्सा खर्च के अभाव में परेशान था, जिसके लिए तत्काल सहायता सुनिश्चित की गई।सूद सभा का यह निरंतर प्रयास सराहनीय है। पूर्व में भी संगठन ने अनेक अवसरों पर गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद की है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग