खनन माफीया पर चला पुलिस का शिकजा

 खनन माफीया पर चला पुलिस का  शिकजा 


  नूरपुर : विनय महाजन /

                        जिला नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने देर रात व आज सुबह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया।यह संयुक्त अभियान थाना प्रभारी नूरपुर, चौकी प्रभारी कंडवाल, चौकी प्रभारी गंगथ तथा उनकी विशेष टीमों द्वारा सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान के दौरान कंडवाल, खन्नी (चक्की खड्ड) और गंगथ क्षेत्रों में सघन दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 06 वाहनों के चालान मुकाम बिल्ला का टाला , 01 चालान मुकाम कंडवाल और 01  चालान मुकाम गंगथ में किए गए। इनमें 02 जेसीबी मशीनें, 04 टिप्पर तथा 02 ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन्हें अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर मौके पर ही इम्पाउंड कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग