ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर जताया रोष,

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर जताया रोष,

सांकेतिक धरना देने उपरांत महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन जीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रेस्ट हाऊस फतेहपुर में बैठक की.

बैठक उपरांत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया.

तदपरांत मनरेगा का नाम बदले जाने पर रोष व्यक्त करते हुए सांकेतिक धरना दिया.

वहीं धरने उपरांत एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज मनरेगा का नाम बदले जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया.

इस दोरान जानकारी देते हुए पूर्व यूथ अध्यक्ष बिबेक पधेडिया ने कहा मनरेगा कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब व आम आदमी हितेषी योजना थी जिसे मौजूदा केंद्र सरकार बंद करने पर तुली हुई है.

कहा केंद्र सरकार की नीतियाँ जन बिरोधी है कहा प्रधानमंत्री ने एक मंच से कहा था कि मनरेगा में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है कहा अगर ऐसा है तो इसे बंद कर देना चाहिए नाकि इसका नाम बदला जाए.

कहा आज हम ज्ञापन से माध्यम से आंदोलन की शुरुआत कर रहे है जोकि आने बाले समय मे गांव व बूथ स्तर तक जाएगा.

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन जीत कुमार शर्मा ने कहा आज हम सब फतेहपुर के कांग्रेसी भाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर उन्हें नमन किया है.

साथ ही बाकी शहीदो को भी याद किया गया.

कहा महात्मा गाँधी ने देश को आजाद करबाने में मुख्य भूमिका निभाई थी.

जिसे किसी भी सूरत में भुलाया नहीं जा सकता.

इस मौक़े पर रजिन्द्र सिंह पठानिया,कैप्टन प्रीतम सिंह, सूबेदार संगरूप सिंह, रणजीत सिंह,जगरूप सिंह पठानिया, रघुबीर पठानिया, विनय शर्मा, उत्तम सिंह,कुलबंत सिंह, भूपेंद्र कुमार,अश्वनी कुमार, सुशील कुमार, जगजीत पठानिया जग्गू सहित अन्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति