फतेहपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

 फतेहपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

फतेहपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सुधीर शर्मा जी ने की। इस अवसर पर विभाग संयोजक श्री आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले की विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सहकारिता के महत्व, उसकी सामाजिक-आर्थिक भूमिका तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहकारी संस्थाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

जिला अध्यक्ष नूरपुर श्री सुधीर शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि “सहकार भारती सहकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।” वहीं विभाग संयोजक श्री आशीष शर्मा ने सहकारी संस्थाओं के आपसी समन्वय और पारदर्शिता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग