निक्का ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारीयों से की समीक्षा बैठक

 निक्का ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारीयों से की समीक्षा बैठक


नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का नेआज लोक निर्माण लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के बिजली विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों तथा सड़कों व विजली के अपग्रेदडेशन के संदर्भ में समीक्षा की। इस अवसर पर भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा बजट में मंजूर निर्माण कार्यों तथा सड़कों के टैंडर अचार संहिता से पहले जल्द से जल्द लगाएं जाए ताकि समय सीमा में कार्य पुरे हो सकेl उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विकास के कार्यों में कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए इसलिए विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आगामी गर्मियों में सडके चुस्त दुरुस्त मिले। इस बैठक में निक्का ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से विधायक प्राथमिकता के तहत आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की जिसमें सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए रूप रेखा तैयार की गयी। वहीं भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के विजली विभाग के अधिकारियो के साथ पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत ट्रांसफार्मर तथा विजली की अपग्रेडेशन संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा तथा समीक्षा की गयी। उधर क्षेत्र में चर्चा है कि पंचायती राज संस्था चुनाव के विगुल बजाने का समय थोड़ा रह गया है इसलिए विधायक भी अब धरातल पर मतदाताओं को रिझाने के लिए विभागीय अफसर से बैठकर करने लगे हैंl विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक निक्का से आग्रह किया है कि व्यवस्था परिवर्तन सरकार के 3 साल पूरे होने पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता बिजली की व्यवस्था का वार वार कट लगना व पेयजल व्यवस्था का समय शहर मे स्थाई ना होना व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता होना जिन ऐसी सड़कों की मंजूरी विधानसभा में न होना इत्यादि विभागों की कारगुजारी पर भी अनेकों प्रश्न की चर्चाएं व सरकारी राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर राशन न मिलाना आदि चर्चाएं क्षेत्र में चर्चित हैं आखिरकार विधायक कब सरकार के सामने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनहित समस्याओं को रखेंगेl उधर लोगों ने भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का से प्रश्न किया है कि 3 साल के अंदर में कोई एक ऐसा विकास कार्य बता दे जो उन्होंने अपने विधायक कल में कराया हो l अभी हाल में प्रदेश के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर या आरोप लगाया की प्रदेश में जहां भाजपा की विधायक है वहां पर सरकार विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति