रिवालसर पुलिस चौकी में मारपीट का मामला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

 रिवालसर पुलिस चौकी में मारपीट का मामला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज, जांच जारी : एसपी साक्षी वर्मा


 रिवालसर : अजय सूर्या /

मंडी जिले के रिवालसर पुलिस चौकी क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पहला मामला किशन चंद निवासी धार-II, रिवालसर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के बयान पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा यादविंद्र 26 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे रिवालसर में जीप यूनियन के समीप स्थित एक सीसीटीवी दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर दुकान मालिक अश्वनी कुमार से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि जब यादविंद्र दुकान से बाहर निकलने लगा, तो अश्वनी कुमार ने उसे रोककर डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इस घटना की सूचना शिकायतकर्ता को उनकी पत्नी गीता देवी और राकेश उर्फ राकू ने फोन के माध्यम से दी। किशन चंद ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा है, जिस कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान में आकर झगड़ा करने का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दुकान मालिक अश्वनी कुमार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अश्वनी ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे यादविंद्र उर्फ बंटी उसकी सीसीटीवी दुकान में झगड़ा करने की नीयत से आया था। जब उसे समझाने का प्रयास किया गया, तो उसने गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

अश्वनी का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस चौकी पहुंचे, तो आरोपी के पिता ने वहां आकर दबाव बनाने का प्रयास किया।

रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति