आशीष बुटेल ने पंचायत पढ़ियारखर में किए 41 लाख रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास

 आशीष बुटेल ने पंचायत पढ़ियारखर में किए 41 लाख रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास

चंदरौपा में सुनी जन समस्याएं, मौके पर किया समाधान


पालमपुर

पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 32.5 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भदरैणा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 3.5 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित महिला मंडल भदरैणा के भवन का उद्घाटन और 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अपबर्धन ( मीटिंग हॉल) पंचायत सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।


भदरैणा में विधायक ने लोगों को स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य उप केंद्र में लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की पद की भी स्वीकृत करवाई गई है। नवनिर्मित भवन उत्तम गुणवत्ता का बनकर तैयार हुआ है जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले दौरे के दौरान भदरैणा महिला मंडल को भवन निर्माण के लिए धनराशि दी गई थी जो आज बनकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस क्षेत्र की लगभग पांच पंचायत में सड़कों का जाल बिछाया गया है जिससे यहां के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है और कई सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।


जनसभा में उपस्थित तीन महिला मंडलों को विधायक ने 15- 15 रुपए देने की भी घोषणा की।


इससे पहले विधायक ने ग्राम पंचायत चंदरौपा का दौरा किया और वहां के लोगों की समस्या सुनी। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं को समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी विशेष प्राथमिकता है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस क्षेत्र में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रही गोरठ- बदेहड़ सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यहां की शेष बचे स्थानीय सड़क मार्ग के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। 


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं, साथ ही विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए ट्रांसफार्मरों की विद्युत क्षमता को भी बढ़ाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधित समस्या उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने भद्रघाट के निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।


कार्यक्रम के दौरान वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोकचंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक सूद, सहायक अभियंता जल शक्ति जितेश, सहायक अभियंता विद्युत मोहित, पंचायत निरीक्षक ध्रुव सिंह भूरिया सहित स्वास्थ्य अधिकारी, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति