आशीष बुटेल ने पंचायत नैण और चंदपुर में किए 15 लाख के उद्घाटन

 आशीष बुटेल ने पंचायत नैण और चंदपुर में किए 15 लाख के उद्घाटन


 पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने आज ग्राम पंचायत नैण और चंदपुर का दौरा किया। इस दौरान पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिसमें 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र नैण और 5 लाख रुपए की लागत से तैयार सामुदायिक भवन लहंगा शामिल है। 


जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल के दौरान नैण पंचायत में अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है।


शिक्षा और बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि कण्डवाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आज पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ऐसी कोई भी संपर्क सड़क शेष नहीं है जिसे मुख्य सड़क मार्ग से न जोड़ा गया हो। कनेक्टिविटी के इस जाल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आवागमन को नई मजबूती प्रदान की है।


महिला सशक्तिकरण और स्थानीय मांगो को प्राथमिकता देते हुए आशीष बुटेल ने नैण और चंदपुर पंचायतों के उपस्थित 8-8 महिला मंडलों को प्रोत्साहन स्वरूप 20-20 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, स्थानीय जनता की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए उन्होंने कमलोटा में फुट ब्रिज के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृत करने का ऐलान किया।

 इस दौरान वूल फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य त्रिलोक चंद सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित