नगरोटा सूरियां की पंचायत जरपाल के गांव भट्ठा गूहण के ख्वाजा पीर मेले में दंगल का आयोजन किया गया।
नगरोटा सूरियां की पंचायत जरपाल के गांव भट्ठा गूहण के ख्वाजा पीर मेले में दंगल का आयोजन किया गया।
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
दंगल में सोमवार को देर रात तक दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपने दांव पेंच के जौहर दिखा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 60 से भी अधिक पहलवानों ने कुस्तीयों में अपनी ताकत दिखाई। कुश्ती की छोटी माली जवाली के पहलवान शिवू व पठानकोट के पहलवान माधू के बीच देर रात तक चली और आखिर में रेफरी को बराबरी पर फैसला देना पड़ा। जबकि बड़ी माली में गुरदासपुर (पंजाब) के पहलवान सागर तोकी (पंजाब) के पहलवान जंगा को हराकर आपने नाम कर ली। मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह पठानिया ने कुश्ती में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी के सदस्यों लवली, जगदीश गुलेरिया, कुलदीप सिंह, तिलक राज पठानिया, बुद्धि सिंह पठानिया, मास्टर नीरी पठानिया, कैप्टन मदन लाल, बलदेव सिंह व माल सिंह ने भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें