ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानिया

 ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानिया

करनोला में महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास और लपियाना में वन विभाग विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया

कहा.....जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत भरूपलाहड के तहत करनोला में लगभग 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का विधिवत शिलान्यास किया।


इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विभाग विश्रामगृह लपियाणा में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक ने अधिकारियों को वन विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम स्तर पर बिजली, पेयजल और सड़कों के रखरखाव को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व्यवस्थाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना आज एक जन आंदोलन के रूप में नई पहचान बना रही है। यह पहल केवल वनीकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। विशेष रूप से महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता ने इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है।

इस योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सामुदायिक भागीदारी के कारण यह पहल अब एक व्यापक जनभागीदारी अभियान का रूप ले चुकी है, जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

उन्होंने बताया कि चंगर क्षेत्र में लपियाणा तथा उससे लगती 6 पंचायतों में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजनाओं पर कार्य चल रहा है। वहीं विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में 37 लाख रुपये के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 28 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं।

इसके उपरांत विधायक ने परगोड में भी लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अमित शर्मा, खंड विकास अधिकारी कमलजीत गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय, डीएफओ अमित शर्मा, रेंज आॅफिसर सुमित शर्मा, कांग्रेस कमेटी चंगर क्षेत्र के प्रधान सुरजन सिंह, विक्रम सिंह गुलेरिया, पूर्व सैनिक लीग यूनिट हारचकियां के प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान बुद्धि सिंह, प्रधान हेमराज परगोड, मनजीत राणा, तिलक राज राणा, कैप्टन शमशेर सिंह, कैप्टन कृष्ण चंद, संजय कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य गगन सिंह, बुद्धि सिंह,  कमलेश ठाकुर , हेम राज, श्यामा गुलेरिया, जोगिंदर सिंह, राहुल शर्मा, कैप्टन मनोज सिंह सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग