भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला

 भंगरोटू में 14 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला

नलवाड़ मेला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर 


नेरचौक : अजय सूर्या /

 जिला स्तरीय ऐतिहासिक नलवाड़ मेला भंगरोटू के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय नेरचौक में एक आकस्मिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले के आयोजन को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने की।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को नगर परिषद कार्यालय नेरचौक से भंगरोटू तक भव्य ‘जलेब’ शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

पांच दिनों तक चलने वाला यह मेला 14 से 18 मार्च तक आयोजित होगा। मेले के दौरान युवक मंडलों, महिला मंडलों और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। मेले का समापन 18 मार्च को विशाल दंगल के साथ होगा, जो प्रमुख आकर्षण रहेगा।

मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें संयोजक, सह-संयोजक और सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इनमें व्यापार मंडल नेरचौक के प्रधान अमृतपाल सिंह, सचिव जितेंद्र गुप्ता, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश शर्मा, ब्राह्मण सभा बल्ह के वरिष्ठ उप-प्रधान तेजराम शर्मा, माण्डव्य कला मंच, पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू (OSA) एलुमनाई के प्रधान कुलदीप गुलेरिया, जय लखदाता छिन्ज कमेटी भंगरोटू के प्रधान फिरोज खान, पूर्व पार्षद मनीराम, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य सुखलाल वर्मा, सीनियर सिटीजन बल्ह के प्रधान रूपचंद शर्मा, स्पोर्ट्स क्लब भंगरोटू के सचिव विनोद आर्य, उप-प्रधान रमेश मारवाड़, रमेश कुमार, पूर्व छात्र संगठन भंगरोटू के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने की अपील की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग