पालमपुर महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पालमपुर महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 10 मार्च 2026 को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संस्थान के परिसर में धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ० अमरजीत शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक ,खेल तथा सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। तत्पश्चात उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ० अमरजीत कुमार शर्मा ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनसीसी, रॉवर्स और रेंजर्स, एन एस एस,रेड रिबन क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, सोशल साइंसेज, इको क्लब, इलेक्ट्रोल क्लब, महाविद्यालय पत्रिका के विभिन्न अनुभागों के विद्यार्थी संपादक तथा अन्य होनहार विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं, और उनकी शिक्षा व संस्कार देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डिग्री के साथ-साथ कौशल को विकसित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह के मध्य में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या प्रोफेसर कल्पना ऋषि द्वारा दिया गया। मंच संचालन डॉक्टर अनुराधा शर्मा और डॉक्टर मीनाक्षी ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग