कृषि मंत्री ने नूरपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर वेहिपठियार व कोठी बंडा में सुनीं लोगों की समस्याएं प्रो. चन्द्र कुमार
कृषि मंत्री ने नूरपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर वेहिपठियार व कोठी बंडा में सुनीं लोगों की समस्याएं प्रो. चन्द्र कुमार
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज नूरपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बेहि पठियार तथा कोठी बंडा में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की मंशा है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान गांव और घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाए।प्रो. चन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा कोटला क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, भूस्खलन शमन तथा सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोटला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी कोटला को थाने का दर्जा भी दिया गया है।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बेही पठियार में वेटनरी अस्पताल वर्तमान में किराये की इमारत में संचालित हो रहा है। यदि पंचायत द्वारा इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाती है, तो अस्पताल भवन के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कह ा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए गए सभी वायदे निभाए हैं। किसानों से प्राकृतिक खेती से उगाई गेहूं, मक्की,जौ,कच्ची हल्दी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां प्रदेश पशुपालकों से गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से दुग्ध सहकारी समितियां गठित करने तथा उनका पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए तथा आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को जनसरोकारों से जोड़कर आगे बढ़ा रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें