पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं।

 पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना/

अस्पताल के विभिन्न वार्डों से एक ही रात में करीब 10 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस बड़ी वारदात से मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की देखभाल में जुटे तीमारदारों के मोबाइल फोन रात के समय शातिरों ने उड़ा लिए। सुबह जब लोगों की नींद खुली, तो मोबाइल गायब पाकर उनके होश उड़ गए। पीड़ितों का कहना है कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। पीड़ितों ने इस घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।अस्पताल में बार- बार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों और मरीजों के परिजनों ने प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों ने मांग उठाई है कि अस्पताल परिसर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब या बंद पड़े हैं, जिन्हें तुरंत कार्यशील किया जाए। रात के समय वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही पुलिस और सुरक्षा गार्डों द्वारा नियमित अंतराल पर अस्पताल परिसर में गश्त की जाए। लोगों का कहना है कि अस्पताल में चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। यदि समय रहते सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है। वहीं, मेडिकल कॉलेज चम्बा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले का कड़ा संज्ञान लिया गया है। शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। सीसीटीवी कैमरे कार्यशील करने के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग