जिला कांगड़ा मे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को जन्मदिन पर दिया गिफ्ट कांग्रेसहाई कमान ने
जिला कांगड़ा मे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को जन्मदिन पर दिया गिफ्ट कांग्रेसहाई कमान ने
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम की औपचारिक घोषणा होने पर दीपक भारद्वाज कांग्रेस नेता ने इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।दीपक भारद्वाज ने बताया कि कल ही अनुराग शर्मा का जन्मदिन भी था और उन्होंने कल उनसे बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की भी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी थीं। इस अवसर पर बातचीत के दौरान दीपक भारद्वाज ने कहा कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजे जाने पर हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हृदय से आभार व्यक्त किया है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुख को प्रदेश संगठन से जुड़े एक कार्यकर्ता रह चुके हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी कांग्रेस हाई कमान के इस निर्णय को उचित कदम बताते हुए कहा कि हाई कमान के इस निर्णय से प्रदेश में कांग्रेस का गठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी संजीवनी मिलेगी l मां ने बताया इससे पहले कांग्रेस हाई कमान ने राज्यसभा के लिए विप्लव ठाकुर को भी हिमाचल से प्रत्याशी बनाया था उसके बाद अनुराग शर्मा दूसरे राज्यसभा के प्रत्याशी हैंl इस अवसर पर महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाई कमान के इस निर्णय से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक नई संजीवनी मिलेगी l अनुराग शर्मा को भी इस अवसर पर जन्मदिन के साथ राज्य सभा टिकट भी बधाई दी हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें