व्यापार मंडल नूरपुर ने आज उपमंडलीय प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा नूरपुर को एक ज्ञापन सीबीएसई के संदर्भ में सरकार के नाम पर दिया
व्यापार मंडल नूरपुर ने आज उपमंडलीय प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा नूरपुर को एक ज्ञापन सीबीएसई के संदर्भ में सरकार के नाम पर दिया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल सरकार द्वारां वर्तमान में सौ सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के सराहनीय कार्य के लिए व्यापार मंडल नूरपुर ने आज धन्यावाद करते हुए उपमंडलीय प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा नूरपुर को एक ज्ञापन सीबीएसई के संदर्भ में सरकार के नाम पर दिया l ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि पी एम बीटीसी एम एस एस एस नूरपुर विद्यालय और जी बी एस एस एस नूरपुर की तरफ़ केन्द्रित करना चाहेंगे कि नूरपुर की जनता की तरफ से अनुरोध किया जाता है कि पीएम बीटीसी जी एम जी एस एस एस नूरपुर को 6th से 12th तक सीबीएसई बोर्ड करने के साथ- साथ राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के अन्तर्गत ही रहने दिया जाए क्योंकि नूरपुर शहर में इस विद्यालय के अतिरिक्त एन सी इ आर टी बोर्ड का कोई विद्यालय नहीं रह पायेगाl राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के साथ रहने से छात्रों को एक विकल्प मिल जाएगा जो सीबीएसई में पढ़ना चाहते हैं वो बीटीसी पी एम श्री बीटीसी जी एम जी एस एस एस नूरपुर मे पढ़ सकते हैं l इससे छात्रों का पाठ्यक्रम के चयन में सुगमता रहेगी एवं गरीब छात्र अपने आपको असहाय महसूस भी कर पाएंगेl इस विषय में सरकार उचित संज्ञान लेंl नूरपुर शहर की 5KM परिधि में कोई भी सरकारी विद्यालय नहीं है। और यदि बच्चे हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो उन्हे 8-10 कि.मी. दूर किसी अन्य विद्याालय में जाकर दाखिला लेना पड़ेगा l इसलिए रा.व.मा.पा. (छात्र) नूरपुर को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन में ही में ही रहने दिया जाए l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें