संदेश

हैदराबाद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत

चित्र
केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. अचानक रिएक्टर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके चलते पूरी यूनिट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। यह दर्दनाक हादसा तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को पाटन चेरू मंडल स्थित सीगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में हुआ  6-10  लोगों की मौत जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है. राहत और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई हैअभी तक हादसे के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में रिएक्टर में तकनीकी खराबी को विस्फोट का संभावित कारण माना जा रहा है. प्रशासन यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

22 वर्षीय विदेशी पर्यटक युवती से 24 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

चित्र
22 वर्षीय विदेशी पर्यटक युवती से 24 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म  हैदराबाद (ब्यूरो):-  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जर्मनी से आई 22 साल की पर्यटक के साथ एक 24 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। कमिश्नर ने कहा सोमवार 31 मार्च को युवती और एक अन्य जर्मन दोस्त के साथ ईद के मौके पर पर निकली।  इस दौरान आरोपी 4-5 बच्चों के साथ जर्मन यात्री के पास पहुंचा और उन्हें शहर घुमाने का ऑफर दिया। इसके बाद युवती और उसका दोस्त कार में सवार होकर कई स्थानों पर घूमे। उन्होंने कई तस्वीरें भी खीचीं। कमिश्नर ने आगे कहा कि कई स्थानों पर घूमने के बाद युवती का दोस्त और आरोपी के साथ आए बच्चे एक स्थान पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कार से नीचे उतरे। इस दौरान आरोपी युवती को एक बेहतरीन स्थान दिखाने के बहाने से उसके दोस्त से करीब 100 मीटर दूर लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी ने कार के अंदर महिला को धमकी दी और मौके पर भागने से पहले उसका साथ कथित तौर पर रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथी को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों पुलिस के पास मामले की शिकायत करने के लिए पहुंचे। कमिश्नर ने कहा कि आरोपी ने कार ...

झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें

चित्र
झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें हैदराबाद:-       पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन डेटा के आधार पर बीती रात सदाशिवनगर मंडल में एक झील में महिला कॉन्स्टेबल और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के शव बरामद कर लिए। कामारेड्डी जिले की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने पूरे केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के शव मिलने के बाद गुरुवार की सुबह भीकनूर के थाना प्रभारी का शव भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों की मौत से जुड़े हालात के बारे में पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।बता दें कि 8 दिसंबर को तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कॉन्स्टेबल्स की मौत हो गई थी। यह हादसा गजवेल शहर में तब हुआ जब दोनों कॉन्स्टेबल मैराथन में भाग लेने के लिए हैदराबाद आ रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर बी. अनुराधा ने अस्पताल का दौरा किया था और मृतकों को ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: