22 वर्षीय विदेशी पर्यटक युवती से 24 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

22 वर्षीय विदेशी पर्यटक युवती से 24 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म 

हैदराबाद समाचार

हैदराबाद (ब्यूरो):-  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जर्मनी से आई 22 साल की पर्यटक के साथ एक 24 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। कमिश्नर ने कहा सोमवार 31 मार्च को युवती और एक अन्य जर्मन दोस्त के साथ ईद के मौके पर पर निकली। 

इस दौरान आरोपी 4-5 बच्चों के साथ जर्मन यात्री के पास पहुंचा और उन्हें शहर घुमाने का ऑफर दिया। इसके बाद युवती और उसका दोस्त कार में सवार होकर कई स्थानों पर घूमे। उन्होंने कई तस्वीरें भी खीचीं।

कमिश्नर ने आगे कहा कि कई स्थानों पर घूमने के बाद युवती का दोस्त और आरोपी के साथ आए बच्चे एक स्थान पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कार से नीचे उतरे। इस दौरान आरोपी युवती को एक बेहतरीन स्थान दिखाने के बहाने से उसके दोस्त से करीब 100 मीटर दूर लेकर चला गया।

इसके बाद आरोपी ने कार के अंदर महिला को धमकी दी और मौके पर भागने से पहले उसका साथ कथित तौर पर रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथी को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों पुलिस के पास मामले की शिकायत करने के लिए पहुंचे।

कमिश्नर ने कहा कि आरोपी ने कार को एक ऐप से इलाके के बच्चों को घुमाने के लिए किराये पर लिया था। विदेशी पर्यटकों और बच्चों को घूमने के दौरान आरोपी कार में ईंधन भरवाने के लिए एक फ्यूल पंप स्टेशन पर भी गया था।

उन्होंने आगे कहा, फ्यूल पंप स्टेशन से हासिल हुई रसीद से पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मदद मिली है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी गहनता से जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,