कृषि मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

 कृषि मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

गर्मियों में जनता को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के दिये निर्देश


 ज्वाली कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज जलशक्ति निरीक्षण कुटीर ज्वाली में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग,अधिक्षण अभियंता विकास बक्शी,अधिशासी अभियंता अजय शर्मा तथा उपमंडल स्तर के सभी सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

  बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रो. चन्द्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मियों के दौरान किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए विभाग को अभी से पूरी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं की नियमित समीक्षा और रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपमंडल की सभी पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और उन्हें समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

   कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि कई उपभोक्ता अपने घरों में सरकारी पानी की लाइनों से सीधे टुल्लू पंप जोड़कर जल आपूर्ति प्रणाली को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि ऐसे टुल्लू पंप को तुरंत जब्त किया जाए और संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर फील्ड में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

   उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूरा किया जाए, जिससे उपमंडल के किसी भी हिस्से में पेयजल संकट उत्पन्न न हो।

  प्रो. चन्द्र कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनता को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें जल उपयोग में संयम बरतने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल एक अमूल्य संसाधन है, और इसके संरक्षण में जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

  उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि उपमंडल के प्रत्येक क्षेत्र में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को