14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत

14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत 

शाम वह कमरे में अकेली थी उर्वशी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह दु:खद घटना इंदौर के सांवेर के चंद्रावती थाना क्षेत्र के सिमरोल गांव से निकल कर सामने आई है यहाँ 14 वर्षीय उर्वशी चौधरी नौवीं में कक्षा में पढती जो छुट्टियों के दौरान अपने मामा के घर चंद्रावतीगंज आई थी। शुक्रवार की शाम वह कमरे में अकेली थी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। इस हादसे में उर्वशी के चेहरे, कान और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर घरवाले दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उर्वशी के पिता जितेंद्र चौधरी एक होम्योपैथी डॉक्टर हैं और उस समय परिवार के कुछ सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन अपनी बेटी को खोने का दर्द उनके लिए असहनीय था। पूरा परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है, और गांव में शोक की लहर है।

चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर बैटरी पुरानी हो या फोन में कोई तकनीकी खराबी हो। विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जिंग के समय फोन गर्म हो सकता है, जिससे बैटरी में विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। उर्वशी का यह हादसा हमें सतर्क करता है कि हमें फोन का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर