सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया

सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायर का सउदी अरब और बांग्लादेश ने स्वागत किया है 

सउदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्षविराम समझौते का स्वागत करते हैं. उम्मीद करते हैं कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल होगी.

बयान में कहा गया है, "हम बुद्धमत्ता दिखाने, संयम बरतने और बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने का समर्थन करने को प्राथमिकता देने के लिए दोनों पक्षों की सराहना करते हैं.

वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सीज़फ़ायर का स्वागत किया है.

उन्होंने लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताने और बातचीत में शामिल होने के लिए सराहना करता हूं.

बांग्लादेश कूटनीति के ज़रिए आपसी मतभेद सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसियों को समर्थन देना जारी रखेगा.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त