लखदाता पीरबाबा नड पनालथ के मेले में कुश्तियां रही आकर्षण का केंद्र

लखदाता पीरबाबा नड पनालथ के मेले में कुश्तियां रही आकर्षण का केंद्र


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

लखदाता पीरबाबा नड पनालथ के मेले में कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में बड़ी माली की दो कुश्तियां करवाईं गईं। दोनों बड़ी मालियों में पहली कुश्ती का मुकाबला गुरदासपुर के पहलवान सागर व खन्ना के पहलवान मनीष के बीच हुआ। सागर पहलवान ने मनीष पहलवान को पटखनी देकर माली अपने नाम कर ली। जबकि दूसरी बड़ी माली की दीनानगर के पहलवान बाबा फरीद व पट्टी के पहलवान गोरा के बीच हुआ। बाबा फरीद ने गोरा को पटखनी देकर दूसरी बड़ी माली अपने नाम कर ली। नड मेला कमेटी के आयोजकों धनतर सिंह, अवतार सिंह, रवि जम्वाल, स्वर्ण सिंह, हरनाम सिंह, अंगरूप सिंहजीवन सिंह, शिव कुमार, रणवीर सिंह, प्रधान रमेश चंद, गौरव सिंह, ओंकार सिंह, अंगरूप सिह सहित युवक मण्डल ने मेले के सफल आयोजन के लिए दर्शकों व पहलवानों का धन्यवाद किया। जबकि मकड़ाहन के सुरजीत पठानिया व जरपाल के नीरी पठानिया ने कुश्तियों में रेफरी की भूमिका निभाई। हरसर सोसाइटी के सचिव रणवीर सिंह जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेला कमेटी की ओर से पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उंन्होने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11 हज़ार रुपये नगद सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया