केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 8th pay कमीशन के गठन की घोषणा की
केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 8th pay कमीशन के गठन की घोषणा की
सरकार की ओर से 16 जनवरी 2025 को यह तय किया गया कि 8th Pay Commission की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2016 में 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) को लागू किया गया था। अब लगभग 10 साल बाद यह नया वेतन आयोग फिर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। यह आयोग केंद्रीय सरकार के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए लागू होगा, लेकिन बाद में राज्यों की सरकारें भी इसे अपनाने का निर्णय ले सकती हैं।सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 किया गया, तो न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 प्रति माह हो सकती है। यह उन बुजुर्गों के लिए राहत का कारण होगा, जो अपनी पेंशन पर ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और वे बिना चिंता के अपनी दिनचर्या पूरी कर सकेंगे।
सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में लिया गया एक बड़ा कदम है। इससे लाखों लोगों की आय में सुधार होगा और जीवन स्तर बेहतर होगा। अब सभी की निगाहें 1 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब यह आयोग लागू होगा और कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा। यदि आप भी एक सरकारी कर्मचारी या पेंशनर हैं, तो यह खबर निश्चित ही आपके लिए राहत की सांस लेकर आई है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप समय-समय पर इसके बारे में अपडेट रहें और अपनी योजना बनाएं।
महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की संभावना
यात्रा भत्ता (TA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी पुनः निर्धारित किया जाएगा
ग्रेच्युटी और पेंशन लाभों में सुधार होगा
नई सिफारिशों के अनुसार विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी इस प्रकार से बदल सकती है:
अनुमान लगाया जा रहा है कि
लेवल 1 (चपरासी, कार्यालय सहायक आदि) की सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो सकती है।
लेवल 2 (लोअर डिवीजन क्लर्क) की सैलरी ₹19,900 से बढ़कर ₹56,914 हो सकती है।
लेवल 3 (कांस्टेबल, तकनीकी कर्मचारी आदि) की सैलरी ₹21,700 से ₹62,062 तक जा सकती है।
लेवल 4 और 5 (स्टेनोग्राफर, सीनियर क्लर्क आदि) की सैलरी ₹72,930 से ₹83,512 तक बढ़ सकती है।
लेवल 18 (IAS, सचिव स्तर के अधिकारी) की सैलरी ₹2.5 लाख से बढ़कर ₹7.15 लाख तक हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं