06 जून को बनूटी में होगा रोजगार मेले का आयोजन

 06 जून को बनूटी में होगा रोजगार मेले का आयोजन


श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग हि०प्र० द्वारा 06 जून, 2025 को जिला शिमला के बनूटी, विकास खण्ड टुटू जिला शिमला में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खेल मैदान बनूटी नजदीक बी.डी.ओ. कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देविंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 40 नियोक्ता विभिन्न प्रकार की रिक्तियों को भरने के लिए उपस्थित होंगे।

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल eEMIs में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल eEMIs पर Candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरान्त अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों की eEMIs Portal पर Login ID नहीं बनी है, ऐसे आवेदक सर्वप्रथम अपना Login ID बनवा लें।

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित खेल मैदान बनूटी नजदीक बी.डी.ओ. कार्यालय, तहसील शिमला ग्रामीण जिला शिमला में 06 जून, 2025 को प्रातः 09:30 बजे पहुंचकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। 

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोज़गार कार्यालय अथवा दूरभाष न०, 0177-2658174, 7018348238, 9459797343, 7018545966 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

रोजगार मेलें में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल