उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण का आज पुलिस मैदान बारगाह में आयोजन किया गया

 उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण का आज पुलिस मैदान बारगाह में आयोजन किया गया।


यह प्रक्रिया अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चम्बा की देखरेख में समिति द्वारा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान पूर्ण पारदर्शिता से कार्य को अंजाम दिया गया। युवकों के लिए 100 व 1500 मीटर दौड़ जबकि युवतियों के लिए 100 व 800 मीटर दौड़ आयोजित की गई। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पुलिस मैदान में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान मैदान में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिला उद्योग केंद्र चम्बा के महाप्रबंधक चंद्र भूषण ने बताया कि इस प्रक्रिया में कुल 130 आवेदकों ने भाग लिया है, इनमें 68 युवक और 62 युवतियां शामिल हैं। इनमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल