राजपूत कल्याण सभा चम्बा के तत्त्वावधान में आज आदर्श नगर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।

 राजपूत कल्याण सभा चम्बा के तत्त्वावधान में आज आदर्श नगर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत कल्याण सभा के प्रधान शुभम ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करने की रस्म अदायगी के साथ हुई। इस दौरान राजपूत कल्याण सभा के पदाधिकायिों व सदस्यों ने महाराणा प्रताप के शौर्य पर अपने-अपने विचार रखे और महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बताए सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रधान शुभम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह महाराणा प्रताप ने कई संकटों से जूझते हुऐ पूरे राष्ट्र के लोगों की रक्षा की, उसी तरह हमें भी समाज के हर वर्ग के साथ सदभाव व संवेदना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में आज भी महाराणा प्रताप का नाम लिया जाता है। हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती 29 मई को मनाई जा रही है। यह एक ऐसा अवसर है, जब लोग उन्हें याद करते हैं और उनके द्वारा किए कामों को नमन करते हैं। इस मौके पर बच्चों ने कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा भी दिखाई। सभा की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चीफ पैटर्न ब्रिगेडियर आरएस जामवाल, लोकेंद्र, नरेश राणा, धीरज नरियाल, विजेंदर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच