जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायकों को संजोए रखना हम सभी का दायित्व - जगत सिंह नेगी

 जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायकों को संजोए रखना हम सभी का दायित्व - जगत सिंह नेगी 

बेरिंग नाग मंदिर सांगला में आयोजित अठाराे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की


बेरिंग नाग मंदिर परिसर सांगला में निर्मित बैठक स्थल का लोकार्पण व रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील के बेरिंग नाग मंदिर परिसर सांगला में 16 लाख रुपए की राशि से निर्मित किए गए बैठक स्थल का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने 26 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

जनजातीय विकास मंत्री ने इसके उपरांत बेरिंग नाग मंदिर सांगला में आयोजित अठाराे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायकों को बढ़ावा प्रदान कर आने वाली पीढ़ी के लिए संजोए रखना हम सभी का दायित्व है और वर्तमान राज्य सरकार इस कार्य में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं इसके नैसंगिक सौंदर्य को विश्व पटल में लाने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा प्रदान करने के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को आरम्भ करने के प्रयास जारी हैं ताकि पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्राप्त हो सके।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में सड़क, पानी, बिजली व मल निकासी इत्यादि योजनाओं को आरम्भ किया गया है ताकि लोगों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके। इसके अलावा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश को हर प्रकार से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है तथा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का उत्थान एवं कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।

बागवानी मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर एपी.एम.सी के निदेशक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा अमीर पाल नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग