ग्रेजुएट लड़की ने 8वीं फेल लड़के से प्रेम विवाह कर किया वीडियो वायरल

ग्रेजुएट लड़की ने 8वीं फेल लड़के से प्रेम विवाह कर किया वीडियो वायरल 


वायरल वीडियो में प्रेमिका की मांग में प्रेमी सिंदूर डाल रहा है। सिंदूर दान के वक्त आसपास कोई दिख नहीं रहा है। हालांकि, वीडियो देखने से लग रहा है कि जब लड़का सिंदूर डाल रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है। इस दौरान युवती ने कहा कि मैं बालिग हूं और मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। मेरे पति और उनके परिवार पर जो भी केस किया गया है, वह सही नहीं है। उसने यह भी कहा कि मेरे घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि जहां दिख जाओगे, जान से मार देंगे। ऐसे में मुझे पुलिस-प्रशासन से मदद चाहिए। ताकि हम सुरक्षित रह सकें।  

आपको बता दें कि यह मुजफ्फरपुर जिले के प्रेमी जोड़े का वायरल वीडियो ने सिद्ध कर दिया है। इस वायरल वीडियो में एक बात साफ हो गई कि प्यार में पड़े इंसान को गलत भी सही लगता है।जब लड़की के परिवार ने थाने में जाकर शिकायत दी तो लड़की ने वीडियो जारी कर अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने का पुख्ता प्रमाण दिया। इसके साथ ही उसने कहा कि मेरा किडनैप नहीं हुआ है। मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। लड़की ने कहा कि परिवार वाले मेरी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी करा रहे थे। उन्होंने जो दूल्हा मेरे लिए देख रखा था, वो मुझे पसंद नहीं था। मैं अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती थी। इसलिए मैंने घर वालों के खिलाफ जाकर बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। प्रेमी जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचा ली है। जिसने खुद और प्रेमी की सुरक्षा का गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमिका ने जोर जबरदस्ती से नहीं खुद से प्रेमी से शादी करने की बात कही है। साथ ही कोर्ट और पुलिस के सामने सच्चाई पेश करने के लिए प्रेमिका ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल