पर्यटन क्षेत्र का विस्तार, सुदृढ़ आर्थिकी का आधार - संजय अवस्थी

 पर्यटन क्षेत्र का विस्तार, सुदृढ़ आर्थिकी का आधार - संजय अवस्थी


अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र का विस्तार ही सुदृढ़ आर्थिकी का आधार और प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज के दूधल पुख़र मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने दूधल पुख़र मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी के खुशहाल व समृद्ध जीवन की कामना की।

संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करने की अपार सम्भावनाएं हैं। अर्की का बाड़ीधार क्षेत्र इस दिशा में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बाड़ीधार सहित समूचे क्षेत्र को ईको टूरिज़म की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार एवं आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसके लिए वन विभाग से प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत सुंदर है और इसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है।

 संजय अवस्थी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन जनसहभागिता से ही पूर्ण होते हैं। ऐसे आयोजनों में युवाओं को जोड़ना आवश्यक है ताकि इस विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी सम्भाल कर रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि अर्की के संतुलित विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के समीप सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, कांग्रेस पार्टी के कपिल ठाकुर, धनीराम ठाकुर, मंदिर समिति दूधल पुख़र सरयांज बाड़ीधार के प्रधान जगदीश शर्मा, वनमण्डलाधिकारी कुनिहार राज कुमार, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित