पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा की दूसरी मंजिल में गुरुवार देर रात अज्ञात चोर ने एक तीमारदार के बैग से कैश उड़ा लिया है।

 पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा की दूसरी मंजिल में गुरुवार देर रात अज्ञात चोर ने एक तीमारदार के बैग से कैश उड़ा लिया है। 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पीड़ित तीमारदार ने पुलिस थाना सदर चम्बा और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को शिकायत सौंप दी है। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष न्याय की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार उपमंडल चुराह के सेईकोठी क्षेत्र के व्यक्ति की पत्नी दूसरी मंजिल में उपचाराधीन है। गुरुवार रात वह अपनी पत्नी के बिस्तर के पास जमीन पर ही सो गया था। देर रात किसी अज्ञात चोर ने बिस्तर के पास पड़े बैग पर हाथ साफ़ कर लिया। बैग को वार्ड से बाहर लाकर शौचालय के समीप फैंक दिया और उसमें रखा करीब 6 हजार कैश निकाल लिया। देर रात ही उसे भनक लगी तो उसने तुरंत पुलिस थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है। मेडिकल कॉलेज चम्बा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच