संदेश

‌‌‌ चंबा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंबा में दर्दनाक हादसा: खाना खाते समय अचेत हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

चित्र
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाना खाते समय अचेत हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत (चंबा जितेन्द्र खन्ना) शहर के ओल्ड बस अडडे के समीप एक निजी होटल में खाना खाते वक्त अचानक तबीयत बिगडने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरूण कुमार वासी गांव मिंडा के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार तरूण कुमार गुरूवार को अपने दोस्त संग निजी होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक तरूण कुमार अचेत हो गया। इस पर तुरंत तरूण कुमार को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने तरूण कुमार को मृत घोषित करार दे दिया। घटना की सूचना पाते ही सिटी पुलिस चैकी से टीम ने मेडिकल कालेज पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों के ब्यान दर्ज किए। इस संदर्भ में फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया...

विश्व पर्यटन मंच पर छाया नाट आन मैप का एचटूओ हाउस, रिस्पांसिबल टूरिज्म माडल ने खींचा सबका ध्यान

चित्र
  विश्व पर्यटन मंच पर छाया नाट आन मैप का एचटूओ हाउस, रिस्पांसिबल टूरिज्म माडल ने खींचा सबका ध्यान लोगों को चलो चंबा अभियान पर दी जानकारी, चंबा आने व यहां की कला-संस्कृति से जुड़ने के लिए किया आमंत्रित   चंबा : जितेन्द्र खन्ना / केरल के बेयपोर में सात से आठ फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल रिस्पांसिबल टूरिज्म मीट में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के नाट आन मैप एचटूओ हाउस की सफलता की गूंज सुनाई दी। चंबा जिला से शुरू हुए इस अनूठे प्रोजेक्ट ने वैश्विक मंच पर जिम्मेदार पर्यटन की एक नई मिसाल पेश की है। आज नाट आन मैप प्रदेश व देश के विभिन्न स्थानों पर समुदाय आधारित रिस्पांसिबल टूरिज्म को लेकर कार्य कर रहा है। नाट आन मैप के माडल को लोगों के साथ साझा किया गया, जिसे लोगों की ओर से काफी सराहना मिली। सम्मेलन के विशेष सत्र रिस्पांसिबल टूरिज्म इन एक्शन में विशेषज्ञों ने माना कि एचटूओ हाउस का माडल न केवल स्थानीय विरासत को सहेज रहा है, बल्कि जल संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन को जोड़ने का दुनिया का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। चलो चंबा अभियान के तहत नाट आन मैप एचटूओ हाउस की प्रतिनिध...

हर्ष महाजन के जन्मदिवस पर चौगान नंबर-5 में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

चित्र
  हर्ष महाजन के जन्मदिवस पर चौगान नंबर-5 में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक चौगान नंबर पांच में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चम्बा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर और नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सर्वप्रथम केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि चम्बा के विकास में हर्ष महाजन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हर्ष महाजन ने विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में चम्बा के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलवाया। चम्बा के इतिहास में हर्ष महाजन का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दौरान नैय्यर ने रक्तदान को महादान भी बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हरेक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यसमि...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में नशा निवारण एवं रेबीज़ रोधी जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन

चित्र
  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में नशा निवारण एवं रेबीज़ रोधी जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा  मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने सिविल हॉस्पिटल चुवाड़ी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुनता का निरीक्षण किया.इस दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मरीजों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से विस्तृत बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, और मरीज देखभाल व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों की पर चर्चा की.  इस दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य स्थान में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए और अपने कार्य के प्रति सतर्क और स्वास्थ्य संस्थान पर स्वच्छ्ता बनाये रखने के लिए कहा.

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का आयोजन

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का आयोजन  चंबा : जितेंद्र खन्ना / राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) दिल्ली, हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी चम्बा तथा राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले एवं शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  उक्त जानकारी देते हुए संतोष आनंद, सहायक निदेशक (हस्त शिल्प ) हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, रोवर रेंजर, उन्नत भारत अभियान, विभिन्न विभागों के कल्ब, सोसाइटी के सदस्य एवं स्वयंसेवी तथा अन्य विद्यार्थी भाग ले रहें हैँ।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हस्तशिल्पों के हस्तशिल्पी अपनी काला का प्रदर्शन करेंगे तथा विद्यार्थियों को भारत सरकार के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय, हस्त शिल्प सेवा केंद्र की विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों के बारे में जागरूक करेंग...

मेहला पंचायत की प्रधान राधा देवी पद से बर्खास्त

चित्र
मेहला पंचायत की प्रधान राधा देवी पद से बर्खास्त  (चंबा जितेन्द्र खन्ना)  जिला चंबा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड मेहला की ग्राम पंचायत मेहला की प्रधान श्रीमती राधा देवी को पद से बर्खास्त कर दिया है। उपायुक्त चंबा के आदेशानुसार यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है। आरोप और जांच उपमंडल चंबा के पंचायत राज अधिकारी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि राधा देवी ने प्रधान रहते हुए मनरेगा योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों में अनियमित भुगतान किया। 30 अगस्त 2024 को कुल ₹42,48,000 (बयालीस लाख अड़तालीस हज़ार रुपये) से अधिक की राशि का गलत तरीके से भुगतान किया गया। इस गड़बड़ी के चलते पंचायती राज अधिनियम 1994 (संशोधित) की धारा 146 के अंतर्गत कार्यवाही की सिफारिश की गई। नोटिस के बाद भी असंतोषजनक जवाब प्रशासन ने 16 जुलाई 2025 को श्रीमती राधा देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 12 अगस्त 2025 को प्रधान ने अपने जवाब में वित्तीय गड़बड़ियों के संबंध में कोई ठोस और संतोषजनक तर्क पेश नहीं किया। इसके बाद उपमंडल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट...

भारी बारिश से तबाह चंबा: सीएम सुक्खू पहुँचे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, कहा – “आप अकेले नहीं हैं”

चित्र
भारी बारिश से तबाह चंबा: सीएम सुक्खू पहुँचे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, कहा – “आप अकेले नहीं हैं” (चंबा/शिमला : जितेन्द्र खन्ना ) हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। पहाड़ दरकने, भूस्खलन और जलभराव के चलते कई सड़कें, पुल और पेयजल योजनाएँ क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस आपदा की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से चंबा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा कि चंबा ज़िले में हुई भीषण तबाही ने हर किसी का दिल दहला दिया है। “मैं स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ज़िला प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करूंगा। प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा। सीएम सुक्खू ने बताया कि राहत एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मूलभूत सुविधाओं – बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं – की शीघ्र बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य किय...

चंबा: 63 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – दूसरा अब भी फरार

चित्र
चंबा: 63 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – दूसरा अब भी फरार  (चंबा : जितेन्द्र खन्ना) ज़िले के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी को डलहौजी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ऐसे सामने आया मामला पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश उर्फ़ राकेश (40 वर्ष) और उसका साथी नवनीत उर्फ़ भबरा, दोनों स्थानीय निवासी हैं। घटना वाले दिन दोनों मंदिर में भंडारे के बर्तन धोने के बाद शराब पीकर स्कूल परिसर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने वहां बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया। इसके बाद नवनीत ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नवनीत मौके से फरार होकर कांगड़ा चला गया। वहीं, नरेश ने बाद में पंचायत प्रतिनिधि के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार ...

पंडित ज्वाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

चित्र
  पंडित ज्वाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने अखंडचंडी पैलेस के प्रांगण में झंडा फहराया। इस अवसर पर पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राएं तथा नर्सिंग की छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाकर मंनोरंजन किया तथा नर्सिंग कालेज के बच्चों ने ग्रुप सॉग पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने स्वतंत्रता के महत्व को बताया तथा जिन देशभक्तों ने अपने प्राणों की कुबार्नी देकर देश को आजाद किया है उन्हीं के परिचिन्हों पर चलकर देश को अखंड भारत बनाना है। कार्यक्रम के बाद मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर पंडित ज्वाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सयुंक्त निर्देशक केशव राम, फॉरेनसिक मेडिसन के विभागाध्य्क्ष डॉ प्रदीप सिंह,दलीप कुमार सहायक नियंत्रक (एचपीएफएएस), चिकित्सा अधीक्षक डॉ जालाम भारद्वाज, स्टूडेंट सेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष तमन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंश शर्...

राजकीय महाविद्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्ति पर कार्यक्रम

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल ज्ञान- विज्ञान समिति चम्बा, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, उन्नत भारत अभियान के सयुंक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंबा एवं हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त प्रयास से हुआ। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने मुख्यातिथि तथा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष डॉ बिपन राठौर ने विशेष रूप से भाग लिया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्त भारत के संकल्प विषय पर चर्चा एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें 17 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों में से अभिषेक, ध्रुव, नितिका, नितिन, गौरव, ऋषि, विशाल तथा नितिका ने अपने विचार प्रस्तुत किये।  ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: