पांगी घाटी की कनेक्टिविटी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हर्ष महाजन से की मुलाकात

 पांगी घाटी की कनेक्टिविटी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हर्ष महाजन से की मुलाकात, चेहनी पास टनल पर तेज़ी का भरोसा


पांगी कल्याण संघ चम्बा इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से चम्बा प्रवास के दौरान मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पांगी घाटी के लिए ऑल वेदर कनेक्टिविटी और चेहनी पास टनल के मुद्दे को गति देना था। संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने बताया कि हर्ष महाजन ने फरवरी माह में राज्यसभा के शून्य काल के दौरान पांगी और चम्बा की कनेक्टिविटी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, जिसके लिए संघ ने उनका आभार व्यक्त किया। महाजन ने सदन में तर्क दिया था कि चम्बा और पांगी को लेह- लद्दाख के लिए एक वैकल्पिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए मददगार होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से देश की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भगत बड़ोत्रा ने कहा कि हालांकि 2016-17 से इस टनल को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस काम नहीं हुआ था। हर्ष महाजन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि वे इस मामले में संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हैं।

सांसद ने संघ को भरोसा दिलाया है कि अगले 6 से 7 महीनों के भीतर इस परियोजना में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के विकास और उसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पांगी कल्याण संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने घाटी की अन्य ज्वलंत समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,