नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

 नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र


नूरपुर : विनय महाजन /

                                    नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे दिन बीजेपी समर्पित3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे l इस प्रक्रिया में प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों से आज दूसरे दिन वार्ड नं. 1 से सीमा देवी, वार्ड नं. 2 से रजनी महाजन, वार्ड नं. 3 से राजकुमार मेहरा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। पहले दिन तीन नामांकन पत्र बीजेपी समर्पित वार्ड नं. 4 से अशोक कुमार शर्मा कार्यकारी प्रधान नगर परिषद व वार्ड नं. 5 से रंजना कुमारी तथा वार्ड नं. 6 से मीनाक्षी देवी ने निर्धारित समय के भीतर संबंधित कार्यालय में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने देते हुए बताया कि अभी तक 6 नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके है l सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के आदेशों की ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी नियम के अनुसार करें lनामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा करवाए। अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की प्रक्रिया आगामी निर्धारित तिथि को संपन्न की जाएगी।उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है तथा अन्य इच्छुक प्रत्याशी भी निर्धारित तिथियों में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कल नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद