रिवालसर में सड़क निर्माण पर बवाल, लोगों ने कहा—लीपापोती नहीं होगी बर्दाश्त

 रिवालसर में सड़क निर्माण पर बवाल, लोगों ने कहा—लीपापोती नहीं होगी बर्दाश्त


रिवालसर : अजय सूर्या /

मंडी-रिवालसर-कलखर टू लेन सड़क परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद रिवालसर बाजार क्षेत्र में कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जहां अंतिम चरण में है, वहीं रिवालसर बाजार के लगभग एक किलोमीटर हिस्से में काम अब भी अधूरा पड़ा है।

बुधवार को जब विश्व बैंक की टीम रिवालसर पहुंची, तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लीपापोती या जल्दबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य निर्धारित मानकों, उचित चौड़ाई और गुणवत्ता के साथ ही पूरा किया जाए।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कंपनी जल्दबाजी में काम निपटाकर निकलने की कोशिश कर रही है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय मानकों की अनदेखी की गई तो वे धरना-प्रदर्शन तेज करेंगे। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई।

स्थिति को संभालने के लिए व्यापार मंडल, स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व बैंक टीम के प्रतिनिधियों के साथ एचपीआरआईडीसीएल के निदेशक पवन कुमार और मुख्य अभियंता संजय सोनी भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रिवालसर बाजार में सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे विकास के पक्षधर हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर घटिया निर्माण स्वीकार नहीं करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,