विजिलेंस दबिश की खबर को सीमित ने बताया झूठा, बदनाम करने की साजिश का आरोप !

 विजिलेंस दबिश की खबर को सीमित ने बताया झूठा, बदनाम करने की साजिश का आरोप !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत दी भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भरमाड़ ने सीमित में विजिलेंस की कथित दबिश और रिकॉर्ड जब्त किए जाने संबंधी समाचारों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भ्रामक और निराधार बताया है। इस मुद्दे को लेकर समिति प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

सोमवार को सीमित के सचिव हरदेव सिंह, प्रधान साधु राम राणा तथा अन्य कमेटी सदस्यों ने संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया कि सीमित में न तो किसी प्रकार की विजिलेंस की दबिश हुई है और न ही कोई रिकॉर्ड जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर सीमित की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से इस तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सीमित का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने संस्था की छवि खराब करने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

समिति ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि के बाद ही उस पर विश्वास करें । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक