आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री को उनके घर पर ज्ञापन दिया
आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री को उनके घर पर ज्ञापन दिया
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
नूरपुर से लगभग 26 किलोमीटर आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार से उनके निवास स्थान ढन पर मिला और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्हें निर्धारित वेतन तो मिल रहा है लेकिन पिछले तीन महीनों से मिलने वाला इंसेंटिव नहीं दिया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि लंबित इंसेंटिव राशि को जल्द जारी किया जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं, ऐसे में समय पर भुगतान होना अत्यंत आवश्यक है।मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, डॉ. विवेक करोल को फोन कर निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का लंबित इंसेंटिव शीघ्र जारी किया जाए।

माननीय मंत्री जी इस दर्द को नहीं समझेंगे।क्योंकि उनका व्यवहार ही कुछ ऐसा है कि बो गरीब जनता को नहीं समझते
जवाब देंहटाएं