पुलिस जिला नूरपुर नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिला स्तरीय नकॉर्ड बैठक का आयोजन

 पुलिस जिला नूरपुर नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिला स्तरीय नकॉर्ड बैठक का आयोजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में आज पुलिस जिला नूरपुर के कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर द्वारा की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, आबकारी विभाग उप-मंडल पुलिस अधिकारी नूरपुर, जवाली, इंदौरा तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य, तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर, प्रतिनिधी नूरपुर और विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में कई अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की गई l बैठक के मुख्य दिशा-निर्देश नशा निवारण समितियाँ को दिये गये l अध्यक्ष ने बताया कि जिले में 22 अति-संवेदनशील पंचायतों की पहचान की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में नशा निवारण समितियों की बैठकों की निगरानी स्वयं एस डी एम और डी एस पी सुनिश्चित करें। पुलिस जिला नूरपुर में अब तक ऐसी 59 बैठकेंआयोजित की जा चुकी हैं।जागरूकता अभियान* बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के *88 स्कूलो में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा चुका हैl अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग को खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवा शक्ति को इस बुराई से दूर रखने के निर्देश दिए।अंत में, अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि नशा मुक्त समाज के इस अभियान में किए जा रहे कार्यों का विवरण नियमित रूप से साझा करें ताकि जिला स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक