संदेश

राजनीती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हिमाचली कलाकारों के नाम

चित्र
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हिमाचली कलाकारों के नाम लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की किन्नौर :   राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।  राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने बतौर स्टार गायक अपनी कला से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा। इसके अलावा कुमार साहिल एवम गौरव कौंडल ने भी अपनी कला से सभी को मनमोहित किया।  इस अवसर पर मिस किन्नौर प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे राउंड का आयोजन किया गया जिसमें रूबी नेगी ने मिस किन्नौर का खिताब अपने नाम किया तथा सुनीता द्वितीय रनर-अप व सुरभी प्रथम रनर-अप रही। महिला कल्याण परषद की सलाहकार सुशीला नेगी ने मिस किन्नौर 2024, प्रथम रनर अप व द्वितीय ...

पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिवाली मनाने शिमला पहुंची प्रियंका गांधी

चित्र
शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस बार दिवाली का पर्व राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर में मनाएगी। मंगलवार देर रात प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है। दिवाली मनाने के लिए पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आई हैं। अक्सर प्रियंका गांधी यहां आती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। प्रियंका गांधी का शिमला से सटे छराबड़ा में अपना घर है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार को वायनाड़ से चुनाव प्रचार कर लौटी प्रियंका गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक हेलिकाप्टर में आईं। प्रियंका गांधी का काफिला मंगलवार रात 1:55 मिनट पर शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। रात सवा दो बजे प्रियंका छराबड़ा में अपने घर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही पुलिस ने क्षेत्र में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए हैं। संभावित है कि दिवाली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस ...

आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

चित्र
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वह दिवाली पर गुजरात की जनता को अरबों की सौगात देंगे। पीएम शाम 5.30 बजे एकता नगर में 280 करोड़ से अधिक की लागत वाली तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाना, पहुंच में सुधार करना और क्षेत्र में स्थिरता पहलों का समर्थन करना है। इसके बाद पीएम मोदी शाम 6 बजे 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस साल के कार्यक्रम का विषय “आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप” है। 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स आरंभ 6.0 में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के...

PM मोदी आज श्रीनगर व कटरा में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

चित्र
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर और कटरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 12 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक और रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 'गेम चेंजर' साबित होगी। यह घाटी में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली होगी। इससे पहले उन्होंने 14 सितंबर को जम्मू के डोडा में भाजपा के लिए एक जनसभा को संबोधित किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ समन्वय करके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी के दौरे से चार दिन पहले एसपीजी की एक टीम वीवीआईपी सुरक्षा प्रा...

सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने सैर मेले के समापन समारोह में शिरकत की

चित्र
राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने  17 सितम्बर 2024 को बड़ाग्रां छोटा भंगाल नलहौता में सैर मेले के समापन समारोह में शिरकत की इस दौरान सांसद महोदया ने नलहौता युवा कला मंच का शिलान्यास किया। सुश्री गोस्वामी ने बताया की सेवा पखवाड़े के तहत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विवेकानंद मेडिकल हॉस्पिटल द्वारा नलहौता में फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें  लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।   सुश्री गोस्वामी ने बताया कि मेले अपने आस-पास की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोये होते है विभिन धर्मो और संस्कृति के मेलों में आमतोर पर लोग अपनी स्थानीय परम्पराओं और रीतिरिवाजों को आगे बढ़ाते है। सुश्री गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा अभी तक दुर्गम क्षेत्र के विकास के लिए 18 लाख रूपए स्वीकृत किये जा चुके है। जिसमें 3.5 लाख राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लोहारडी स्कूल के लिए, 2.5 लाख लिंक रोड रूलिंग के लिए, नलहौता युवा कलामंच के लिए 3 लाख, ग्राम पंचायत लवाई में पेवर ब्लाक के लिए 4 लाख और ग्राम पंचायत धरमान में सब्जी मंडी लिंक रो...

राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय अवैध सम्पति को जब्त करने का प्रावधान होना चाहिए : प्रवीन कुमार

चित्र
राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय इस माध्यम से भी जुटाई गयी अवैध सम्पति को जब्त करने का प्रावधान होना चाहिए : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ( पालमपुर : केवल कृष्ण ) पालमपुर : अवैध सम्पति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। यह जानकारी शिमला में मीडिया को देते हुए मुख्यमंत्री  महोदय ने बताया कि इसके लिए प्रदेश सरकार 1200 पुलिस जवानों की भर्ती करने जा रही है। इस तरह के विधानसभा में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम में संशोधन के लिए जहाँ समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी को बधाई दी है वहीं मांग की कि राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय इस माध्यम से भी अथाह सम्पति जुटाने वालों की सम्पति को भी जब्त करने का प्रावधान किया जाए । पूर्व विधायक ने बेहद हैरानगी प्रकट करते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार व संगठन में बडे बड़े ओहदों पर बैठकर अथाह सम्पति के मालिक बन जाते हैं। यहाँ जनता इस बात को भी सोचने के लिए मजबूर होती है कि संगठन का पद तो अवैतनिक होता है जबकि सरकार में मान देय क...

ब्लाक सुजानपुर मे 25 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्शन पत्र वितरित किए

चित्र
 ब्लाक सुजानपुर मे 25 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्शन पत्र वितरित किए सुजानपुर : बीडीपीओ कार्यलय सुजानपुर में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मंटू ने आज हल्का सुजानपुर के ब्लाक सुजानपुर मे 25 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेशन पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्शन पत्र वितरित किए गए हैं उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब की जनता के हित फैसले ले रहे हैं जिसके तहत पंजाब सरकार द्वारा कई कालियन कारी योजना शुरू की गई है इस मौके पर जसवीर कौर बीडीपीओ , बलाक अध्यक्ष बलवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष गुरनाम सिंह, रमेश कुमार पंचायत सचिव, विजय कुमार पंचायत सचिव, अश्विनी सैनी पंचायत सचिव,देश राज  पंचायत सचिव आदि उपस्थित थेl

रोहित ठाकुर 20 सितम्बर को कण्डाघाट के प्रवास पर

चित्र
रोहित ठाकुर 20 सितम्बर को कण्डाघाट के प्रवास पर सोलन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 20 सितम्बर, 2024 को सोलन के कण्डाघाट के प्रवास पर आ रहे हैं। रोहित ठाकुर 20 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे कण्डाघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के लड़कों की ज़िला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना , ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

चित्र
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ज़िला स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।   मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मकान के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। उन्होंने 190 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए प्रथम किश्त भी जारी की। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में आवास कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां भी प्रदान की।   उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के समस्त नियमों की अनुपालना करते हुए तय समयसीमा में आवास निर्माण पूर्ण करें। इस अवसर पर कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित थे।

प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, सहित अन्य औषधीय पौधे : विक्रमादित्य सिंह

चित्र
प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे : विक्रमादित्य सिंह कहा… औषधीय गुणयुक्त पौधों से लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिकी भी होगी सुदृढ़ ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला (सुन्नी) : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा सुन्नी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और अश्वगंधा का पौधा रोपित कर स्थानीय नगर पंचायत एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष एवं वन विभाग के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पूरे प्रदेश में जंगलों की खाली भूमि एवं निजी भूमि पर औषधीय गुणयुक्त पौधे रोपित कर रही है जिसे बरसात में रोपित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जहां अश्वगंधा के पौधों के लिए जलवायु अनुकूल है उन क्षेत्रों में अश्वगंधा के पौधे रोपित किए जा रहे है। इसी प्रकार, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे भी जलवायु अनुकूल वातावरण वाले क्षे...

मर्ज स्कूलों के मिड-डे मील कर्मी होंगे समायोजित : CM सुक्खू

चित्र
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि मर्ज स्कूलों के मिड-डे मील कर्मियों की सेवाएं समाप्त नहीं होंगी। उन्हें समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूलों का विलय किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए सरकार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) का पुनर्गठन करेगी। सरकार शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए भी ऐसे भ्रमण कार्यक्रम करवाएगी, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरे। 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी विभिन्न अंडर 14 टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं और 6 से 11 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग खेल प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की डाइट मनी 240 से बढ़ाकर 400 रुपये की गई है। जिला स्तरीय में 300 और खंड स्तरीय में 240 रुपये दिए जाते हैं। बाहर जाकर खेलने वा...

पीएम मोदी से जल्द मुलाकात करेंगे पूर्व अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप

चित्र
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने मिशिगन में एक कैंपेन कार्यक्रम में भारत के साथ अमेरिकी व्यापार के बारे में बोलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि दोनों नेता कहां मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन डेलावेयर में चौथे 'क्वाड लीडर्स समिट' की मेजबानी करेंगे। मोदी और बाइडेन के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने  के लिए 21 सितंबर से तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को भी संबोधित करेंगे।

एक लाख करोड़ की गारंटियां दी, 27 हजार करोड़ का लिया लोन

चित्र
एक लाख करोड़ की गारंटियां दी, 27 हजार करोड़ का लिया लोन फिर भी प्रदेश का विकास करवाने में कांग्रेस सरकार नाकाम : डॉ. बिंदल धर्मशाला : एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने, 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही विकास करवा पाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है। यह आरोप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में लगाए। डा. बिंदल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गारंटियां देकर, मुकरने का नया उदाहरण पूरे देश के सामने सेट कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा के भीतर कुछ और बोलते हैं तथा बाहर कुछ और बोलते हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं, मुफ्त पानी की सुविधा को बंद कर दिया गया, स्टांप डयूटी बढ़ा दी, स्कूल व कार्यालय बंर कर दिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश व प्रदेश की दिशा सही होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस राज में हिमाचल किस दिशा की ओर जा रहा है, यह ...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा

चित्र
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा  ( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना ) चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में  आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों, प्रबंधन सहित  गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर  वन विभाग  की पौधशाला के समीप होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति  को  विसर्जित किया ।  कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस प्रतिनिधियों से  बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य  में गणपति महाराज की पूजा-अर्चना श्रेष्ठ एवं सबसे पहले  की जाती है । उन्होंने  हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि  प्रत्येक वर्ष स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गणपति मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है ।   विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान वन विभाग  की पौधशाला   हो...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान : मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान : मुकेश अग्निहोत्री बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा सोलन : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी मेलों, महोत्सवों इत्यादि में एक रात्रि स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। मुकेश अग्निहोत्री गत रात्रि राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुल राशि का 50 प्रतिशत हिमाचल के कलाकारों पर खर्च करने का निर्णय भी लिया गया है। यह प्रयास भी किया जा रहा है कि इन आयोजनों में सभी प्रस्तुतियां लाइव हो। मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर अर्की उपमंडल के ऐतिहासिक बाड़ीधर मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार में रोप-वे स्थापित करने के प्रस्ताव को विशेषज्ञ पैनल को प्रेषित करने के उपरांत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उचित स्तर पर मामला भेजा जाएगा। उप मुख्...

PM मोदी के जन्मदिन पर नमो ऐप से भेजें संदेश

चित्र
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम 74 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा ने 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा। यूजर को 'नमो ऐप' पर होम स्क्रीन पर 'सेवा पखवाड़ा' का बैनर नजर आएगा, जिस पर क्लिक कर कोई भी यूजर न केवल अपनी 'सेवा शुभकामनाओं' को सीधा पीएम मोदी को पहुंचा सकता है, बल्कि यहां उनकी सेवा यात्राओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। इस विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक में जन-सेवा से जुड़े कई कार्य करेंगे। इसी उद्देश्य से 'नमो ऐप' पर एक मॉड्यूल को भी लॉन्च किया गया है, जहां कोई यूजर अपनी वर्चुअल भागीदारी पेश कर सकता है और पीएम मोदी को अपनी सेवा शुभकामनाएं भेज सकता है। इस मॉड्यूल में सेवा दान में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए, यूजर को 'गिफ्ट ए सेवा' के विकल्प को चुनना होगा, यह विकल्प नीचे की तरफ नजर आएगा। यहां यूजर 'रक्तदान सेवा', 'स्वच्छता सेवा', 'अन्नदान सेवा',...

PM मोदी का 74 वां जन्मदिन, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

चित्र
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की है तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश दिया है। लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं प्रेषित की। कहा, मोदी जी ने 'नए भारत' के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। अंत्योदय के संकल्प को लेकर निरंतर कर्मयोग की मुद्रा में रहने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की कोटि-...

राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का लोकार्पण

चित्र
राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का लोकार्पण सोलन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वह है जो विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करे, उन्हें जीवन में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करे, और उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाए। राज्यपाल ने बात आज यहां सोलन ज़िले के सलोगड़ा स्थित गण की सेर में माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि माधव सृष्टि संस्थान द्वारा निर्मित यह बहुआयामी शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा आसपास के विद्यार्थियों को सार्थक शिक्षा प्रदान कर स्वस्थ, सशक्त, अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस संस्था में माधव गौशाला का निर्माण कर गौ उत्पादकों के अतिरिक्त औषधियां एवं अन्य कृषि योग्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान विद्यार्थियों को स्वस्थ, सशक्त, और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा। राज्यप...

शिक्षा मंत्री 18 सितम्बर को अर्की उपमण्डल के प्रवास पर

चित्र
शिक्षा मंत्री 18 सितम्बर को अर्की उपमण्डल के प्रवास पर सोलन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 सितम्बर, 2024 को सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं। रोहित ठाकुर 18 सितम्बर, 2024 को सांय 06.00 बजे सोलन ज़िला के अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

गुजरात में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से आज बातचीत करेंगे पीएम मोदी

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे के बाद रविवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर है, जिसके लिए वे अहमदाबाद पहुंच चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को अहमदाबाद का दौरा करेंगे औक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “सुबह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करूंगा और उसके बाद महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो में हिस्सा लूंगा। दोपहर के समय 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इन परियोजनाओं में ऊर्जा, सड़क, आवास और बहुत कुछ शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस गुजरात दौरे को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “झारखंड में यादगार कार्यक्रमों के बाद थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचा। कल 16 सितंबर को गांधीनगर और अहमदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: