PM मोदी आज श्रीनगर व कटरा में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर और कटरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।




पीएम मोदी दोपहर लगभग 12 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक और रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 'गेम चेंजर' साबित होगी।

यह घाटी में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली होगी। इससे पहले उन्होंने 14 सितंबर को जम्मू के डोडा में भाजपा के लिए एक जनसभा को संबोधित किया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ समन्वय करके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पीएम मोदी के दौरे से चार दिन पहले एसपीजी की एक टीम वीवीआईपी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा के विवरण के संबंध में केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए श्रीनगर पहुंच गई थी।

तरुण चुघ ने बुधवार को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था, "जम्मू-कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री से प्यार करते हैं। हमने अतीत में देखा है कि जब भी वह जम्मू-कश्मीर आए हैं, बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया है। प्रधानमंत्री की गुरुवार की यात्रा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गेम चेंजर, बल्कि एक मील का पत्थर साबित होगी।

श्रीनगर में कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने बताया कि रैली को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुछ ट्रैफिक डायवर्जन भी किए जाएंगे।

आयोजन स्थल के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाबलों के शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे और पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के साथ-साथ मानव सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।

पुलिस ने कहा, "प्रधानमंत्री के दौरे के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है, जिसे हम बहुत ही बारीकी से लागू कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का यह दौरा तीन चरणों वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद हो रहा है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल