20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल

 20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल

 सीपीएस ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड कार्य का निरीक्षण किया। 

    किशोरी लाल ने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से 29 करनाल 8 मरले भूमि पर बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड से जहां कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे, वहीं यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। 

    सीपीएस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का समय - समय पर बस स्टैंड के लिए बजट के प्रावधान करवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कर्मशाला, आरएम ऑफिस तथा रेजिडेंस का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिये निर्देश जारी किये गए हैं। इसके साथ-साथ बस स्टैंड काम्प्लेक्स में 21 दुकानें और 13 काउंटर बनाए जाएंगे जिसमें लंबी दूरी सहित स्थानीय रूट की बसों के लिए अलग-अलग बस वेज होंगे तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान में रखकर बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। 

40 शिक्षकों को वितरित किए टैबलेट

 इसके उपरांत किशोरी लाल ने चढियार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंड चढ़ियार में 40 प्राइमरी हेड, सीएचटी व जेबीटी शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किए। सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस कर रही है। इसके तहत प्रदेश में 17 हजार से अधिक प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।

  उन्होंने कहा कि टैबलेट के उपयोग से शिक्षकों को अपना नॉलेज अपडेट रखने तथा विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने में मदद मिलेगी।

     इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाब राणा , खण्ड शिक्षा अधिकारी चढ़ियार मिंटो देवी , प्रधान पटेलनगर परमजीत ,शशि राणा , समीर राणा , वरिंदर राणा , अजय गौड़, राजेश राणा ,मदन ठाकुर , दान सिंह , रजत राणा, योगराज, विक्रम चौधरी, हंस राज धीमान, कानूनगो सुरेंद्र कुमार , आदर्श पाल राणा , चरित, राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार