पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में ग्रामीणों ने

पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में ग्रामीणों ने

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, ग्रामीणों के मुताबिक़ पुलिस ने किसान मोनू कुमार से वसूली करने के लिए उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया तो उसका ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें किसान की मौत हो गई। 

घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव की है। यहां लोकेश उर्फ मोनू, जो शुक्रवार सुबह अपने ट्रैक्टर-ट्राली से खेत से मिट्टी लेने गया था, की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी अनीस ने ट्रैक्टर चलाने वाले मोनू से प्रति ट्राली 500 रुपए वसूली की मांग की थी। पैसे न देने पर पुलिस ने उसका पीछा किया, जिससे ट्रैक्टर तेज भगाते हुए पलट गया और मोनू की मौत हो गई।

यह भी पढ़े:-

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई, उन्हें बंधक बनाया गया और उनकी गाड़ी की हवा निकाल दी गई।एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर 2 पुलिसकर्मियों, अनीस और नरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों से मुक्त कराया गया। मामले की जांच जारी है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत