मनेई पंचायत में फेरी वालों के आने पर रोक

 मनेई पंचायत में फेरी वालों के आने पर रोक


मनेई शाहपुर : जनक पटियाल 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पंचायत मनेई की पंचायत प्रधान निशा देवी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के मध्य नजर रखते हुए ,बिना अनुमति और पंजीकरण के आने वाली प्रवासी फेरी वालों व मांगने वालों पर पंचायत मनेई ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है ।पंचायत द्वारा सभी अपने चुने हुए पंचों से भी कहा कि अपने-अपने बार्ड में जो भी कोई व्यक्ति बिना परमिशन आता है या ठहरता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें ।जिस भी व्यक्ति के घर में कोई प्रवासी व्यक्ति ठहरता है उस घर वाला व्यक्ति भी पंचायत तथा पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि मनेई पंचायत पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आती है ।सभी प्रवासियों को पंचायत कार्यालय में अनुमति लेकर पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा अगर कोई प्रवासी बिना अनुमति या पंजीकरण पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने पंचायत निवासियों व व्यापार मंडल मनेई के प्रधान से भी इसके लिए सहयोग करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल