विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में कांगड़ा के डॉ रोहित शर्मा।

 विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में कांगड़ा के डॉ रोहित शर्मा।

रैहन निवासी डॉ रोहित शर्मा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल


22 सितंबर 2024 को स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ रोहित शर्मा शामिल होकर न सिर्फ अपने कस्बे रैहन का नाम ऊँचा किया है बल्कि अपने प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वह आयुर्वेद संकाय, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में गत 5 वर्षो से सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसके पूर्व वह सी.सी.आर.ए.एस., आयुष मंत्रालय में कई वर्षो तक रिसर्च ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। डॉ रोहित शर्मा के 300 से अधिक अंतराष्ट्रीय शोध पत्र, 4 किताबें और 2 पेटेंट अपने नाम है। साथ ही वर्तमान में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर भी कार्यरत हैं। वह कई स्नातकोत्तर, पी.एच.डी. एवं पोस्टडॉक विद्यार्थियों के गाइड भी रह चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र आयुर्वेदिक दवाइयों का मैकेनिज्म ऑफ़ एक्शन, ड्रग डिलीवरी, फार्माकोकाइनेटिक्स, फार्माकोडिनेमिक्स, फाइटोमेडीसीन, कैंसर और न्यूरोमेडीसीन हैं। गौरतलब है कि आयुर्वेद में अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक मिल चुका है। इंडियन नेशनल साइंस एकडेमी, भारत सरकार से यंग साइंटिस्ट अवार्ड और बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से बी. एच. यू. रिसर्च पब्लिकेशन अवार्ड से भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त