एक साथ एक ही परिवार के 9 लोगों की उठी अर्थियां, जिसने भी ये मंज़र देखा सहम उठा

दमोह : दमोह में मंगलवार को एक शराबी ट्रक चालक ने ऑटो रिक्शे को रौंद दिया था। दमोह जिले में पहली बार एक साथ एक समय में एक ही परिवार से 9 अर्थियां उठी। आलम ये था कि जिसने भी ये मंज़र देखा सहम उठा।



हादसे में ऑटों में सवार एक ही परिवार के दस लोगों में से 9 की मौत हो गई थी। इनमें से 1 की ही जान बच पाई थी। इन सभी 9 सदस्यों का आज बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

सभी मृतक दमोह के शोभानगर निवासी गुप्ता परिवार के थे। उनके घर से एक एक कर एक साथ कतार में 9 अर्थियां उठने से इलाके में मातम छा गया। सारे मोहल्ले के लोगों की आंखें नम थी। आज तक किसी ने ऐसा मंज़र नहीं देखा था जो आज देखने को मिला। ट्रक ऑटो एक्सीडेंट में मारे गए सभी 9 लोगों की शव यात्रा दमोह के जटाशंकर शमशान पहुंची जिसमें हर समाज के लोगों ने अपनी श्राद्धाजंलि देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं में जिला प्रशासन ने भी सहयोग किया। वही कलेक्टर दमोह ने भरे गले से इस दर्दनाक हादसे के बारे में मौजूद मीडिकर्मियों को बताया कि आगे से इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में पाया जाता है उस पर कठोर कार्यवाही होगी।

जब शव यात्रा शमशान पहुंची तो वहां मौजूद अंतिम संस्कार के वक़्त सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। नम आंखों से सभी को मुखाग्नि दी गई। इस मौके पर जिले के मुखिया दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर दमोह एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंसी ने भी अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा