ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे 18परिवारों पर चला योगी का बलडोजर

 ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे 18परिवारों पर चला योगी का बलडोजर

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल भाजपा पर साधा निशाना


18परिवारों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था। वहां पर घऱ बनाकर सालों से रह रहे थे। जिन लोगों के मकान तोड़ गए हैं, उनमें से कई लोग 40साल पहले से वहां रह रहे थे। इन घरों पर शनिवार यानी 28सितंबर को बुलडोजर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से केवल 18मकानों पर कार्रवाई हो पाई, बाकी के 5मकानों पर आज बुलडोजर चल सकता है। वहीं, तहसीलदार श्रद्धा पांडे ने बुलडोजर कार्रवाई पर अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि सरकारि जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। ग्रीन एनर्जी के लिए जमीन को अधिग्रहण किया गया है।


बुलडोजर कार्रवाई अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिशोध से भरी भाजपाई का वीभत्स चेहरा है। भाजपा बसे-बसाए घरों को तोड़कर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाए, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और नीचे गिर जाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम