गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी: गौतम

 गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी: गौतम


धर्मशाला  एसीटूडीसी सुभाष गौतम ने बताया कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः छह बजे कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर के पास से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक संस्थाएं व शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे। यह प्रभात फेरी भजन मंडलियों के साथ पोस्ट आफिस, हाॅस्पीटल रोड, नगर निगम कार्यालय से होते हुए गांधी वाटिका तक पहुंचेगी। गांधी वाटिका में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित करेंगे। प्रभातफेरी के उपरांत गांधी वाटिका में सर्वधर्म प्रार्थना व कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एसीटूडीसी सुभाष गौतम ने सभी शहरवासियों से गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल होने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही नगर निगम तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को भी स्वच्छता तथा अन्य तैयारियों के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा