नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

 नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित


नाहन14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालना, गंदे हॉटस्पॉट की पहचान करना तथा गंदगी को साफ करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे दृष्टिकोण में सफाई के प्रति साकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना होती है।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों के 350 सफाई मित्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र जो कचरे के प्रबंन्धन व साफ-सफाई का कार्य करते हैं, उनके स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा खून के 60, शूगर के 80, रक्तचाप के 82 मरीजो ंके टेस्ट करने के बाद उन्हें मुफत दवांईयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त आईसीटीसी के 33 व टीबी के 15 सेम्पल भी जांच के लिए भेजे गए है। इस शिविर में आयुष विभाग ने 167 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर मुफत दवाईयां प्रदान की।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में आए सभी सफाई मित्रों के आधार नवीनीकरण करने के लिए आधार नवीनीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें 25 लोगो के आधार का नवीनीकरण किया गया।

इससे पहले जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 के अर्न्तगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

     इस अवसर पर बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी प्रताप पराशर सहित विभिन्न स्ंवय सहायता समूहों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में