अंडर-19 प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां के बच्चों ने लहराया परचम

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां के बच्चों ने लहराया परचम




( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )

देहरा में संपन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां के बच्चों ने परचम लहराया जिसमें वेटलिफ्टिंग में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों के ओवरऑल विनर ट्रॉफी के साथ-साथ विभिन्न खेलों में चार गोल्ड 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। विद्यालय के डीपीई अनिल कुमार की देखरेख में 25 बच्चों ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  में भाग लिया जिसमें वेटलिफ्टिंग छात्र वर्ग में वरुण ने गोल्ड, अक्षत ने सिल्वर, कार्तिक ने सिल्वर तथा छात्रा वेट वर्ग में आरुषि तथा जानवी ने गोल्ड, कोमल, मुस्कान तथा तन्वी ने सिल्वर और साक्षी, माही, अक्षरा ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इसी के साथ बॉक्सिंग में विद्यालय के छात्र जय सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जोन ज्वाली टीम से बैडमिंटन टीम में पीयूष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो खेलों में संगम तथा अनुराग में ब्रोंज मेडल ,ताई कवांडो में पारुल ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। कुरष खेल में विद्यालय के रिदम ने सिल्वर ,वरुण तथा जय सिंह ने ब्रोंज, लड़कियों में जानवी, कोमल, मुस्कान और अक्षरा ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल तथा समस्त स्टाफ ने विद्यालय पहुंचने पर डीपीई अनिल कुमार तथा पूरी टीम का भव्य स्वागत किया तथा विद्यालय के मेहनती  डीपीई अनिल कुमार जी को तथा विजेताओं बच्चों को शुभकामनाएं दी ।

विद्यालय के वरुण और जय सिंह राज्य प्रतियोगिता के लिए 23 से 25 अक्टुबर को मंडी तथा आरुषि और जानवी 26 से 28 अक्टूबर को बिलासपुर में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश मेहरा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानचार्य समस्त स्टाफ, बच्चों तथा विशेष रूप से डीपीई अनिल कुमार को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार