स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान भारत पखवाड़ा : अजय पाठक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान भारत पखवाड़ा : अजय पाठक

सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना से 26068 लोगों को लगभग 35 करोड़ 65 लाख रुपये का मिला स्वास्थ्य लाभ




नाहन : मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के छः साल पूर्ण होने के उपलक्ष पर सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाडे का आयोजन कर रहा है जिसके तहत जिला की सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में एक लाख दो हजार पांच सौ सतरह (102517) लोग पंजीकृत हो चुके है। जिला में अब तक पैंतीस करोड़ चौंसठ लाख नवासी हजार नौ सौ उनसठ रुपए से छब्बीस हजार अडसठ लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15 अस्पताल पंजीकृत है, जिसमें 6 सरकारी व 9 निजी अस्पताल शामिल है। आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा यानी निशुल्क स्वास्थ्य लाभ का प्रावधान है तथा इस योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1800 तरह की बीमारियां कवर की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अन्तर्गत आयुष्मान भारत अकाउंट बनाये जा रहे है। इस योजना के तीन मुख्य बिन्दु - आभा, स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री व हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री शामिल है। ये योजनाएं अस्पतालों के डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को एक दूसरे से जोडेगी तथा साथ ही अस्पतालों की प्रक्रियाएं भी सरल होंगी व लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने आधार कार्ड से अपना हेल्थ अकाउंट बनवा सकते है ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां इस हेल्थ अकाउंट में हर समय प्रदर्शित रह सके। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद