बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 1 बच्चे की हुई मौत, 6 घायल

भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के सारीपट्टी के समीप नेशनल हाइवे-331 पर खड़े ट्रक में एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में स्कॉर्पियो सवार एक सात वर्षीय बच्चे की माैत हो गयी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।



घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। बारातियों से भरी दूसरी गाड़ी जब घटनास्थल पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा और घायलों को भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सात वर्षीय शाहबाज अली को मृत घोषित कर दिया तथा असरफ और फारूक की स्थिति गंभीर देख इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। घायलों ने बताया कि वे बारात से घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। सात वर्षीय मृतक थाना क्षेत्र के मछगरा निवासी सलाउद्दीन अली का पुत्र शाहबाज अली है। वह बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद मृतक की मां गुलशन तारा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घायलों में लियाकत अली (18), फारुख अली (20), साहिल खान (24), शहीद खान (19), अफरोज अली (20) व असरफ अली (17) शामिल हैं। मछगरा से भगवानपुर हाट दर्जी टोला गयी थी बारात घायलों ने बताया कि बुधवार रात को मछगरा से भगवानपुर हाट दर्जी टोला बारात गयी थी। बारात से लौटते समय सारीपट्टी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गयी ।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय मासूम की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो चालक फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद